Monday, December 2, 2024

क्या करोगे?

गुज़र जाऊं इस पल में तो क्या करोगे?
सच मानोगे इस बात को या झूठ कहोगे?
सहम जाओगे?
डर जाओगे?
या रो पड़ोगे तुम?
चिल्लाओगे? डांटोगे?
या खफा हो जाओगे तुम?

कब मान लोगे तुम
मेरा न होना?
कब समझोगे
कि अब यह सफर है अकेला तेरा?

हां, पता है,
बड़ी देर से खबर मिली तुम्हें।
वक़्त रहते थाम लेते,
न जाने देते हमें।

सच बताना,
गुज़र जाऊं इस पल में तो क्या करोगे?
अगर यह साथ आखिरी हो,
तो क्या करोगे?

No comments:

Post a Comment

क्या करोगे?

गुज़र जाऊं इस पल में तो क्या करोगे? सच मानोगे इस बात को या झूठ कहोगे? सहम जाओगे? डर जाओगे? या रो पड़ोगे तुम? चिल्लाओगे? डांटोगे? या खफा हो ज...